
ब्रिटेन-फ्रांस को पछाड़कर भारत बना दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत अब विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले साल 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पछाड़ दिया है।
अमेरिका के रिसर्च इंस्टीट्यूट वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने एक रिपोर्ट से यह जानकारी दी है।
इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आत्मनिर्भर बनने की पहले की पॉलिसी से भारत अब आगे बढ़ गया है और वह एक ओपन मार्केट वाली अर्थव्यवस्था के रूप में डेवलप हो रहा है।
यहां बता दें कि ब्रिटेन की इकोनॉमी 2830 अरब डॉलर की है, जबकि फ्रांस की अर्थव्यवस्था का आकार 2710 अरब डॉलर का है।
क्रय शक्ति समता (PPP) के आधार पर भारत की GDP 10,510 अरब डॉलर है। यह जापान और जर्मनी से भी ज्यादा है।
Read More:- Oscars Awards Winner List 2020: ऑस्कर पुरस्कार विजेताओं की सूची
भारत में ज्यादा जनसंख्या के चलते प्रति व्यक्ति GDP 2,170 डॉलर है। अमेरिका की बात करें, तो वहां की प्रति व्यक्ति जीडीपी 62,794 डॉलर है।
साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले कुछ समय में सुस्ती की वजह से लगातार तीसरे साल भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर कमजोर रह सकती है।
Great content! Super high-quality! Keep it up! 🙂
Hello.This post was really motivating, especially since I was browsing for thoughts on this issue last Tuesday.