
आंध्र प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर एक पहल की है।
इसके तहत राजमुंदरी मे देश का पहला ‘दिशा’ महिला पुलिस स्टेशन खोला गया है।
आंध्र के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने इसका उद्घाटन किया।
राज्य में 18 ‘दिशा’ पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
ये पुलिस स्टेशन 24 घंटे कार्य करेंगे। दिशा कंट्रोल रूम भी 24 घंटे काम करेंगे। इसके लिए 52 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
महिला पुलिस स्टेशन का नाम तेलंगाना में पिछले साल जिंदा जली दुष्कर्म पीड़िता दिशा के नाम पर रखा गया है।
DGP गौतम सवांग ने बताया कि तेलंगाना में दिसंबर में हुए ‘दिशा’ दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद सीएम ने दिशा एक्ट लाने की बात कही थी।
Read More:- List of Governors of Andhra Pradesh State – आंध्र प्रदेश राज्य के राज्यपालों की सूची
उन्होंने कहा था- ‘दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को 21 दिन में मौत की सजा दिलाने के लिए दिशा एक्ट 2019 कानून बनाया जाएगा |
Leave a Comment