पदम पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार में से है। पदम पुरस्कार तीन श्रेणीयों में प्रदान किये जाते हैं अर्थात्, पदम विभूषण, पदम भूषण और पदम श्री।
ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
पदम पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं:-
1. पदम विभूषण – “असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए”. यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार है।
2. पदम भूषण – “उच्च पद की प्रतिष्ठित सेवा के लिए”. यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार है।
3. पदम श्री – “प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए”. यह चौथा सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार है।
Padma Awards 2020
भारत रत्न देश का पहला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
राष्ट्रपति ने 141 पदम पुरस्कारों को प्रदान करने को मंजूरी दी है, जिसमें 4 युगल मामले शामिल हैं (एक जोड़ी में, पुरस्कार एक के रूप में गिना जाता है)। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 हस्तियों को पदम भूषण और 118 शख्सियतों को पदम श्री के लिए चुना गया है। पुरस्कार पाने वालों में से 33 महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों की श्रेणी में 18 व्यक्ति एनआरआई / पीआईओ / ओसीआई और 12 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।
मोदी सरकार में मंत्री रहे अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और मनोहर पर्रिकर को मरणोपरांत पदम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जेटली, सुषमा को पदम विभूषण और पर्रिकर को पदम भूषण के लिए चुना गया है। वहीं, पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामीजी को भी मरणोपरांत पदम विभूषण के लिए चुना गया है। वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडीस को मरणोपरांत पदम विभूषण मिलेगा।
पदम पुरस्कार 1954 से दिए जा रहे हैं। अब तक 4756 हस्तियों को पदम पुरस्कार दिए जा चुके हैं। 48 हस्तियों को भारत रत्न, 314 को पदम विभूषण, 1271 को पदम भूषण और 3123 को पदम श्री दिया गया है। सबसे ज्यादा कला क्षेत्र की 1033 हस्तियों को यह सम्मान मिला है। विदेशियों में सबसे ज्यादा 114 अमेरिकियों को पदम पुरस्कार दिए गए हैं। देश में दिल्ली से 815 और महाराष्ट्र से 799 हस्तियों को पदम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने वर्ष 2020 के पदम पुरस्कारों की घोषणा की। इस वर्ष कुल 141 लोगों को पदम पुरस्कार दिए जायेंगे। 7 लोगों को पदम विभूषण, 16 को पदम भूषण और 118 को पदम श्री पुरस्कार दिया जाएगा।
वर्ष 2020 के घोषित पदम पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है:
पदम-विभूषण(7)
- जॉर्ज फर्णांडीस (मरणोपरांत) (सार्वजनिक सेवा)
- अरुण जेटली (मरणोपरांत) (सार्वजनिक सेवा)
- अनिरुद्ध जगन्नाथ जीसीएसके (सार्वजनिक सेवा)
- एमसी मैरीकॉम (खेल)
- छन्नूलाल मिश्रा (कला)
- सुषमा स्वराज (मरणोपरांत) (सार्वजनिक सेवा)
- विशवेश्वतीर्थ स्वामीजी श्री पेजावरा अधोखाजा मठ उडुपी (मरणोपरांत) (अध्यात्म)
पदम-भूषण(16)
- एम मुमताज अली (श्री एम) (अध्यात्म)
- सईद मुअज्जम अली (मरणोपरांत) (सार्वजनिक सेवा)
- मुजफ्फर हुसैन बेग (सार्वजनिक सेवा)
- अजय चक्रवर्ती (कला)
- मनोज दास (साहित्य एवं शिक्षा)
- बालकृष्ण दोषी (आर्किटेक्चर)
- कृष्णम्मल जगन्नाथन (सार्वजनिक सेवा)
- एससी जमीर (सामाजिक सेवा)
- अनिल प्रकाश जोशी (सामाजिक कार्य)
- डॉ. त्सेरिंग लांदोल (मेडिसीन) लद्दाख
- आनंद महिन्द्रा (कारोबार एवं उद्योग)
- एनआर माधव मेनन (मरणोपरांत) (सार्वजनिक सेवा) केरल
- मनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर (मरणोपरांत) (सार्वजनिक सेवा)
- प्रो. जगदीश सेठ (साहित्य एवं शिक्षा)
- पीवी सिंधू (खेल)
- वेणुश्रीनिवासन (कारोबार एवं उद्योग)
पदम-श्री(118)
- गुरु शशधर आचार्य (कला)
- डॉ. योगी एरोन (चिकित्सा)
- जयप्रकाश अग्रवाल (व्यापार एवं उद्योग)
- जगदीश लाल आहूजा (सामाजिक कार्य)
- काजी मासूम अख्तर (साहित्य एवं शिक्षा)
- ग्लोरिया एरीरा (साहित्य एवं शिक्षा)
- खान ज़हीरखन बख्तियारखान (खेल)
- डॉ. पद्मावती बंदोपाध्याय (चिकित्सा)
- डॉ. सुषोवन बनर्जी (चिकित्सा)
- डॉ. दिगंबर बेहरा (चिकित्सा)
- डॉ. दमयंती बेशरा (साहित्य एवं शिक्षा)
- पवार पोपटराव भागुजी (सामाजिक कार्य)
- हिम्मत राम भांभू (सामाजिक कार्य)
- संजीव बिखचंदानी (व्यापार एवं उद्योग)
- गफुरब हाई एम बिलाक हिया (व्यापार एवं उद्योग)
- बॉब ब्लैकमैन (सार्वजनिक कार्य)
- सुश्री इंदिरा पी पी बोरा (कला) असम
- मदनसिंह चौहान (कला)
- उषा चौमार (सामाजिक कार्य) राजस्थान
- लील बहादुर चेत्री (साहित्य एवं शिक्षा)
- ललिता और सुश्री सरोजा चिदंबरम (जोड़ी) (कला)
- वजिरा चित्रसेन (कला) श्रीलंका
- डॉ. पुरुषोत्तम दाधीच (कला)
- उत्सव चरण दास (कला)
- प्रो. इंद्र दासनायके (मरणोपरांत) (साहित्य एवं शिक्षा)
- एचएम देसाई (साहित्य एवं शिक्षा)
- मनोहर देवदास (कला)
- ओइनम बेमबेम देवी (खेल)
- लिआ डिस्किन (सामाजिक कार्य)
- एमपी गणेश (खेल)
- डॉ. बैंगलोर गंगाधर (चिकित्सा)
- डॉ. रमन गंगाखेडकर (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
- बैरी गार्डिनर (सार्वजनिक कार्य)
- चेवांग मोटुप गोबा (व्यापार एवं उद्योग)
- भरत गोयनका (व्यापार एवं उद्योग)
- यदला गोपालराव (कला)
- मित्रभानु गौंटिया (कला)
- तुलसी गौड़ा (सामाजिक कार्य)
- सुजॉय के गुहा (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
- हरेकला हजाबा (सामाजिक कार्य)
- इनामुल हक़ एवं अन्य- (पुरातत्त्व)
- मधु मंसूरी हसमुख (कला)
- अब्दुल जब्बार (मरणोपरांत) (सामाजिक कार्य)
- बिमल कुमार जैन (सामाजिक)
- मीनाक्षी जैन (साहित्य एवं शिक्षा)
- नेमनाथ जैन (व्यापार और उद्योग)
- शांति जैन (कला)
- सुधीर जैन (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
- बेनीचंद्र जमातिया (साहित्य एवं शिक्षा)
- केवी संपत कुमार और सुश्री विदुषी जयलक्ष्मी केएस (जोड़ी) (साहित्य, शिक्षा- पत्रकारिता)
- करण जौहर (कला)
- डॉ. लीला जोशी (चिकित्सा)
- सरिता जोशी (कला)
- सी कमलोवा (साहित्य एवं शिक्षा)
- डॉ. रवि कन्नन आर (चिकित्सा)
- एकता कपूर (कला)
- यज़्दी नौशीरवान करंजिया (कला)
- नारायण जे जोशी करयाल (साहित्य एवं शिक्षा)
- डॉ. नरेंद्र नाथ खन्ना (चिकित्सा)
- नवीन खन्ना (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
- एसपी कोठारी (साहित्य और शिक्षा)
- वीके मुन्नुसामी कृष्णापाकथार (कला)
- एमके कुंजोल (सामाजिक कार्य)
- मनमोहन महापात्र (मरणोपरांत) (कला)
- उस्ताद अनवर खान मंगनियार (कला)
- कट्टंगल सुब्रमण्यम मणिलाल (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
- मुन्ना मास्टर (कला)
- प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्रा (साहित्य एवं शिक्षा)
- बिनापानी मोहंती (साहित्य एवं शिक्षा)
- डॉ. अरुणोदय मंडल (चिकित्सा)
- डॉ. पृथ्वीविंद्र मुखर्जी (साहित्य एवं शिक्षा)
- सत्यनारायण मुनदूर (सामाजिक कार्य)
- मणिलाल नाग (कला)
- एन. चंद्रशेखरन नायर (साहित्य एवं शिक्षा)
- डॉ. टी नाकामुरा (मरणोपरांत) (सामाजिक कार्य)
- शिव दत्त निर्मोही (साहित्य और शिक्षा)
- पु लालबिक्थंगा
- पाछु (साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता)
- मुज़िक्कल पंकजाक्षी (कला)
- डॉ. प्रशांत कुमार पट्टनायक (साहित्य एवं शिक्षा)
- जोगेंद्र नाथ फुकन (साहित्य एवं शिक्षा)
- रहिबई सोमा पोपेरे एवं अन्य (कृषि)
- योगेश प्रवीण (साहित्य और शिक्षा)
- जीतू राय (खेल)
- तरुणदीप राय (खेल)
- एस. रामकृष्णन (सामाजिक कार्य)
- रानी रामपाल (खेल)
- कंगना रनौत (कला)
- दलवई चलपति राव (कला)
- शाहबुद्दीन राठौड़ (साहित्य एवं शिक्षा)
- कल्याण सिंह रावत (सामाजिक कार्य)
- चिंताला वेंकट रेड्डी एवं अन्य (कृषि)
- डॉ. शांति राय (चिकित्सा)
- राधमोहन और सुश्री साबरमती (जोड़ी) अन्य (कृषि)
- बी साहू एवं अन्य (पशुपालन)
- ट्रिनिटी सायओ एवं अन्य (कृषि)
- अदनान सामी (कला)
- विजय संकेश्वर (व्यापार एवं उद्योग)
- डॉ. कुशाल कोंवर शर्मा (चिकित्सा)
- सईद महबूब शाह कादरी उर्फ सईदभाई (सामाजिक कार्य)
- मोहम्मद शरीफ (सामाजिक कार्य)
- श्याम सुंदर शर्मा (कला)
- डॉ. गुरदीप सिंह (चिकित्सा)
- रामजी सिंह (सामाजिक कार्य)
- वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत) (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
- दया प्रकाश सिन्हा (कला)
- डॉ. सैंड्रा देसा सूजा (चिकित्सा)
- विजयसारथी श्रीभाष्यम (साहित्य एवं शिक्षा)
- काले शबी महबूब और शेख महबूब सुबानी (जोड़ी) (कला)
- जावेद अहमद (सामाजिक कार्य)
- प्रदीप थलप्पिल (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
- येशे दोरजी थोंची (साहित्य एवं शिक्षा)
- रॉबर्ट थुरमन (साहित्य और शिक्षा)
- अगुस इंद्र उदयन (सामाजिक कार्य)
- हरीश चंद्र वर्मा (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग)
- सुंदरम वर्मा (सामाजिक कार्य)
- डॉ. रोमेश टेकचंद वाधवानी (व्यापार एवं उद्योग)
- सुरेश वाडकर (कला)
- प्रेम वत्स (व्यापार एवं उद्योग)
अन्य पोस्ट :-Name Changed in 2019- 2019 में बदले गए नाम
हमारा यह आर्टिकल Padma Awards 2020 आपको कैसा लगा। आप अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य दे।
Leave a Comment