
भारत के वर्तमान रेलमंत्री पीयूष गोयल है। उन्हें मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में भी रेल मंत्री बनाया और इसके अलावा कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्रालय भी दिया। पीयूष गोयल फिलहाल राज्यसभा में सदस्य हैं। इससे पहले वो 2014 से 2017 तक पावर, कोल मंत्रालय में राज्य मंत्री भी थे। उन्होंने बिजली मंत्री रहते हुए कई बड़े काम किए। इसके साथ ही अंगडी सुरेश चन्नबसप्पा को भी रेल राज्य मंत्री बनाया गया है। भारत में वर्ष 1946 से अब तक 39 रेलमंत्री रह चुके है।
आपको बता दे कि रेल मंत्रालय देश में रेलों के निर्माण और परिवहन को संभालने वाला भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है। रेल मंत्रालय का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित रेल भवन है। भारत के पहले रेलमंत्री आसफ अली थे, जिन्होंने 2 सितंबर 1946 से 14 अगस्त 1947 तक अंतरिम सरकार कार्यभार संभाला। जबकि स्वतंत्र भारत के पहले रेलमंत्री जॉन मथाई थे, जिनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 22 सितंबर 1948 तक रहा। 10 जनवरी 1886 को जन्में जॉन मथाई को वर्ष 1959 में भारत सरकार ने पद्मविभूषण की उपाधि से विभूषित किया था।
भारत के मंत्रियों की सूची इस प्रकार है–
क्र.सं. | नाम | कब से | कब तक |
1 | आसफ अली | 2 सितंबर, 1946 | 14 अगस्त, 1947 |
2 | जॉन मथाई | 15 अगस्त, 1947 | 22 सितंबर, 1948 |
3 | एन गोपालस्वामी आयंगर | 22 सितंबर, 1948 | 13 मई, 1952 |
4 | लाल बहादुर शास्त्री | 13 मई, 1952 | 7 दिसंबर 1956 |
5 | जगजीवन राम | 7 दिसंबर, 1956 | 10 अप्रैल, 1962 |
6 | स्वर्ण सिंह | 10 अप्रैल, 1962 | 21 सितंबर, 1963 |
7 | ए. सी. दासप्पा | 21 सितंबर, 1963 | 8 जून, 1964 |
8 | एस. के. पाटिल | 9 जून, 1964 | 12 मार्च, 1967 |
9 | सी. एम. पूनाचा | 13 मार्च, 1967 | 14 फरवरी, 1969 |
10 | राम सुभग सिंह | 14 फरवरी, 1969 | 4 नवंबर, 1969 |
11 | पी. गोविन्द मेनन | 4 नवंबर, 1969 | 18 फरवरी, 1970 |
12 | गुलजारीलाल नंदा | 18 फरवरी, 1970 | 17 मार्च, 1971 |
13 | के. हनमुन्थैया | 18 मार्च, 1971 | 22 जुलाई, 1972 |
14 | टी. ए. पई | 23 जुलाई, 1972 | 4 फरवरी, 1973 |
15 | ललित नारायण मिश्रा | 5 फरवरी, 1973 | 2 जनवरी, 1975 |
16 | कमलापति त्रिपाठी | 11 फरवरी, 1975 | 23 मार्च, 1977 |
17 | मधु दंडवते | 26 मार्च, 1977 | 28 जुलाई, 1979 |
18 | टी. ए. पई | 30 जुलाई, 1979 | 13 जनवरी, 1980 |
19 | कमलापति त्रिपाठी | 14 जनवरी, 1980 | 12 नवंबर, 1980 |
20 | केदार पांडे | 12 नवंबर, 1980 | 14 जनवरी, 1982 |
21 | प्रकाश चंद्र सेठी | 15 जनवरी, 1982 | 2 सितंबर, 1982 |
22 | ए. बी. ए. गनी खाँ चौधरी | 2 सितम्बर, 1982 | 31 दिसंबर, 1984 |
23 | बंसी लाल | 31 दिसबंर, 1984 | 4 जून, 1986 |
24 | मोहसिना किदवई | 24 जून, 1986 | 21 अक्टूबर, 1986 |
25 | माधवराव सिंधिया | 22 अक्टूबर, 1986 | 1 दिसंबर, 1989 |
26 | जॉर्ज फर्नांडिस | 5 दिसबंर, 1989 | 10 नवंबर, 1990 |
27 | जनेश्वर मिश्र | 21 नवंबर, 1990 | 21 जून, 1991 |
28 | सी. के. जाफर शरीफ | 21 जून, 1991 | 16 अक्टूबर, 1995 |
29 | राम विलास पासवान | 1 जून, 1996 | 19 मार्च, 1998 |
30 | नीतीश कुमार | 19 मार्च, 1998 | 5 अगस्त, 1999 |
31 | राम नाइक | 6 अगस्त, 1999 | 12 अक्टूबर, 1999 |
32 | ममता बनर्जी | 13 अक्टूबर, 1999 | 15 मार्च, 2001 |
33 | नीतीश कुमार | 20 मार्च, 2001 | 22 मई, 2004 |
34 | लालू प्रसाद यादव | 23 मई, 2004 | 25 मई, 2009 |
35 | ममता बनर्जी | 26 मई, 2009 | 19 मई, 2011 |
36 | दिनेश त्रिवेदी | 12 जुलाई, 2011 | 14 मार्च, 2012 |
37 | मुकुल रॉय | 20 मार्च, 2012 | 21 सितंबर, 2012 |
38 | सी. पी. जोशी | 22 सितम्बर, 2012 | 28 अक्टूबर, 2012 |
39 | पवन कुमार बंसल | 28 अक्टूबर, 2012 | 10 मई, 2013 |
40 | सी. पी. जोशी | 11 मई, 2013 | 16 जून, 2013 |
41 | मल्लिकार्जुन खड़गे | 17 जून, 2013 | 25 मई, 2014 |
42 | डी. वी. सदानंद गौड़ा | 26 मई, 2014 | 9 नवंबर, 2014 |
43 | सुरेश प्रभु | 10 नवंबर, 2014 | 3 सितंबर, 2017 |
44 | पीयूष गोयल | 3 सितंबर, 2017 | अब तक |
आपको हमारा यह आर्टिकल “भारत के अबतक के रेल मंत्रियों की सूची” कैसा लगा? आप अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य दे.
Leave a Comment