
इतिहास के पन्नों में आज यानि 3 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का अमृतसर में जन्म हुआ और एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
3 अप्रैल, 1680 – मराठा शासक शिवाजी का महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में निधन हुआ।
3 अप्रैल, 1856 – यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए बारुद धमाके में चार हजार लोगों की मौत हुई।
3 अप्रैल, 1903 – समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चटोपाध्याय का जन्म हुआ।
3 अप्रैल, 1914 – भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का अमृतसर में जन्म हुआ।
3 अप्रैल, 1922 – स्टालिन को कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया।
3 अप्रैल, 1929 – मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म हुआ।
यह भी पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 2 अप्रैल का दिन
3 अप्रैल, 1933 – विश्व की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उडान भरी।
3 अप्रैल, 1942 – जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
3 अप्रैल, 1949 – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए।
3 अप्रैल, 1962 – भारत की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का जन्म हुआ।
आप हमारे सोशल मीडिया प्रोफाइल को लाइक एवं फॉलो करे :-
Leave a Comment